हनुमानगढ़: लोन बढ़ाने के नाम पर 20 हजार रुपए की ठगी, आरोप- दस्तावेज लेकर रकम हड़पी, लोन नहीं बढ़वाया, पुलिस ने शुरू की जांच
जंक्शन थाना पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर लोन की राशि बढ़ाने का झांसा देकर 20 हजार रुपए की कथित ठगी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला अदालत में दायर इस्तगासे के आधार पर दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार परिवादिया अमनदीप कौर (38) पत्नी सुखचैन सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 ने बताया कि वह ग्रामीण परिवेश की अशिक्षित महिला है।