आरा: आरा स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक की तलाशी में चोरी का मोबाइल मिला
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2026 आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार और जीआरपी आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में टीम स्टेशन पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-02 के समीप पुरानी सीढ़ी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से लॉक्ड अवस्था में एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।