मानिकपुर: चित्रकूट के समरदहा में बच्चों के विवाद में भिड़े अभिभावक, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के समरदहा गांव में शनिवार दोपहर बच्चों के बीच हुए विवाद ने दो परिवारों के बीच लाठी-डंडे की झड़प का रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों पर बीएनएस की धारा 170, 126 व 135 के तहत शाम 4 बजे कार्रवाई की है।