बूरमू: बुढ़मू नाउज से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता धुर्वा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए
Burmu, Ranchi | May 6, 2025 राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार 9 बजे बुढ़मू नाउज से सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्त्ता रवाना हुए। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी और प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू के साथ जाकीर हुसैन, सज्जाद अहमद, सर्फराज अहमद, मोहित खान सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।