सिमडेगा: सोनारटोली में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
रविवार को दोपहर 12 बजे सिमडेगा थाना क्षेत्र के सोनारटोली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर खेल मैदान के पास छापेमारी कर विवेक साहु (20) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से करीब 2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने गुमला से नशीला पदार्थ लाकर बिक्री करने की बात कबूली।