गिरिडीह: गिरिडीह के सदर अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर कैंप लगा, सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई
सदर अस्पताल गिरिडीह में रविवार को विश्व हृदय दिवस पर कैंप लगा सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चो के स्वस्थ्य की जांच की गई। बताया गया कि विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को हर साल मनाया जाता है और यहां पर कैंप लगाकर लोगों के स्वस्थ्य की जांच की गई।इसमें बीपी, शुगर दांत जांच और ईसीजी फ्री जांच कराया गया।सैकड़ो लोगों ने इसका लाभ उठाया।