गिरिडीह: मुफ़स्सिल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, दिशा-निर्देश जारी
मुफ़स्सिल थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने किया. बैठक में मुफ़स्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी उपस्थित रहे. इस बैठक में शांति व्यवस्था कैसे क़ायम रहे, इन सब चीज़ों की चर्चा की गई।