सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज व रेलवे स्टेशन पर 451 जरूरतमंदो को बटा भोजन, CMS एसके गोयल ने दी प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर में जब स्वतंत्रता दिवस की रात देश आजादी का 78वां जश्न मना रहा था तब राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी पूरा करने निकले थे। गुरुवार रात मेडिकल कॉलेज व रेलवे स्टेशन पर 451 जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरित किया गया। सीएमएस डॉ एसके गोयल ने मुफ्त भोजन की थाली देकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने इसे पुनीत कार्य बताया।