सुल्तानपुर: बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहे हमले को लेकर नगर में महिला पुरुषो ने संयुक्त रूप से निकाला मौन जुलूस
बांग्लादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहे हमले और उनकी सुरक्षा की मांगों को लेकर जनपद के विभिन्न संगठनों ने शहर की सड़कों पर मौन जुलूस निकाला। जिले के प्रमुख नागरिकों डॉ सुधाकर सिंह, डॉ आरए वर्मा, एडवोकेट मदन सिंह, चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, राज खन्ना, दिनकर सिंह गोमती मित्र मण्ड़ल के सदस्य, पूजा कसौधन समेत बहुत सी अन्य महिलाओं ने प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।