सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जेल में निरीक्षण को पहुंचे डीआईजी जेल, 4 घंटो तक बैरको की चली सघन तलाशी
सुल्तानपुर जिला जेल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डीआईजी जेल शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। यहां उन्होंने करीब चार घंटो तक जेल की एक-एक बैरक का निरीक्षण किया। इस बीच जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। करीब पांच बजे जब वे वापस हुए तब सबने राहत की सांस लिया।