धार: धार जिले के ग्राम धानी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, आबकारी विभाग ने 171 लीटर अवैध शराब जब्त की, आरोपी ड्राइवर फरार
Dhar, Dhar | Aug 21, 2025 धार जिले के धामनोद की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार मुम्बई-आगरा फोरलेन पर ग्राम धानी में अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। कार में अवैध शराब भरी थी। हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात का हैं। आवाज सुनकर आसपास के होटलों से लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार में शराब भरी है।