प्रतापगढ़: अरनोद में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रदर्शनी के माध्यम से शिविरार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
प्रतापगढ़ राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वावधान में स्थानीय संघ अरनोद द्वारा आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में शिविरार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।