मधेपुरा: पुलिसिया दबाव के बाद ब्रह्मोत्तर गांव मारपीट केस के फरार अभियुक्त दिनेश दास ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
मधेपुरा पुलिस लगातार फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी और कार्रवाई कर रहे थे पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद ब्रह्मोत्तर गांव वार्ड नंबर आठ निवासी मारपीट केस के फरार अभियुक्त दिनेश दास ने मधेपुरा की न्यायालय में आत्म समर्पण किया मंगलवार को 4:00 बजे न्यायालय आदेश के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया