मानिकपुर: शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, तीन युवक पुल से 10 फीट नीचे गिरे; बावर्ची जिला अस्पताल रेफर
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर1:30 बजे ऐलहा पुल पर नशे में बाइक चला रहे चुन्नू का संतुलन बिगड़ने से बाइक 10 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में अगलु, चुन्नू और शनि घायल हुए। अगलु व चुन्नू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि शनि की हालत स्थिर है।