जहानाबाद: कई दिनों से लापता किशोर छात्र जहानाबाद स्टेशन पर नशे की हालत में मिला, इलाज जारी, पिता ने बताया पूरा घटनाक्रम
जहानाबाद: रामगढ़ मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्र मोहित कुमार, जो कोचिंग जाने के बाद कई दिनों से लापता था, जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पिता ने बताया कि बेटे की गुमशुदगी को लेकर नगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था।