आस्था का केंद्र भैरव धाम मंदिर दरबार में उमडेगा भक्तों का सैलाब
श्री भैरवधाम श्यारौली में श्री भैरव षष्ठी के पावन अवसर पर बाबा के विशाल लक्खी मेले 17 सितंबर गुरुवार 2026 को बड़े धूम धाम से किया जाएगा
श्री भैरवषष्ठी के पावन पर्व पर बाबा के दरबार में हर बार की भाँति विशाल छप्पन भोग एवं फूल बंगला झांकी का महा आयोजन सभी भक्तों की ओर से सामूहिक रूप से आयोजन किया जाएगा । उदय सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, रामचरण कटारिया ठेकेदार, समाजसेवी बलराम सिंह धनवाल,राहुल पुरोहित ने बताया कि
श्री भैरव षष्ठी के दिन बाबा के दरबार में विभिन्न सुंदर फूलों और रोशनियों से विशेष सजावट की जाएगी।
श्री भैरवषष्ठी के दिन विशाल लक्खी मेले में देशभर के विभिन्न प्रांतों जिनमे समूचा राजस्थान,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,हरियाणा, गुजरात,पंजाब,हरियाणा से सैंकड़ों यात्री बाबा के दरवार में हाजिरी लगाने आते है एवं राजस्थान के विभिन्न स्थानों जैसे हिंडौन, करौली, गंगापुर, सपोटरा, उच्चैन, कैमरी, भरतपुर, बयाना,राजगढ़ अलवर, जयपुर, आगरा, महू इब्राहिमपुर, खीप का पुरा,लपावली,खंडीप,चांदन गांव,रेन्डायल,बाढ़(वजीरपुर) ,रूपवास आदि स्थानों से बाबा के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में आएंगे एवं श्री भैरवनाथ जी महाराज एवं छौंकरा वाले के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की अर्जी करेंगे ।
इस दौरान बाबा के दरबार में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा तथा भजन संध्या के पश्चात बाबा का महाभोग लगेगा।
इसके बाद देर रात्रि बाबा की सवारी आएगी एवं सभी भक्तों को बाबा को आशीर्वाद दिया जाएगा
मन्दिर ट्रस्ट श्री भैरवधाम श्यारौली के अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री हेमराज महाराज के पावन सानिध्य में श्री भैरव षष्ठी के दिन भक्तों की सभी सुविधाओं जैसे- नि:शुल्क पार्किंग ,दर्शन व्यवस्था ,उत्तम भोजन प्रसादी ,उत्तम साफ -सफाई,पेयजल आदि का विशेष ख्याल रखने की व्यवस्थाएं की जाएगी ।
बाबा के दरबार की महिमा अजब निराली है बाबा के दरबार में जो भी भक्त आया वह कभी खाली नहीं गया
Gangapur, Sawai Madhopur | Sep 12, 2026