दतिया नगर: दतिया विधायक की सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने किलाचौक पर किया प्रदर्शन
22 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा किला चौक गोविंद पार्क क़े बाहर धरना प्रदर्शन किया गया । यह धरना दतिया के विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने के संदर्भ में एवं किसानों को ओलावृष्टि से प्रभावित्त किसानों क़ी समस्याओ को लेकर किया गया जिसमें विधायक पूर्व विधायक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सेवादल पदाधिकारी मौजूद रहे.