चंडी: अफजल बिगहा से 5 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के अफजल बिगहा गांव में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पांच लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सबन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि अफजल बिगहा गांव में एक महिला शराब बेच रही है। सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस पहुंची तो उक्त बेदमिया देवी के घर से पांच लीटर का एक गैलन में देशी शराब बरामद किया गया।