चंडी: चंडी डीह गांव के पास सरमेरा बिहटा पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
चंडी थाना क्षेत्र के सरमेरा बिहटा पथ पर चंडी डीह गांव के समीप सोमवार की शाम चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक दस्तूरपर गांव निवासी नवल किशोर प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार है। मृतक के परिजन ने बताया की अजीत कुमार बाइक से जैतीपुर से सरमेरा बिहटा पथ से अपने गांव दस्तूरपर आ रहा था उसी दौरान यह हादसा