कानपुर: कानपुर के ट्रिपल मर्डर केस में दो आरोपी दोषी करार, जिगरी दोस्तों ने दिया था घटना को अंजाम, पड़ोसी की गवाही बनी अहम
फजलगंज में वर्ष 2021 में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मंगलवार 4 बजे एडीजे 14 की कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है कोर्ट ने सजा की सुनवाई की तिथि 7 नवंबर तय की है घटना को मृतक प्रेम किशोर के जिगरी दोस्तों नहीं अंजाम दिया था दोस्तों ने किराना कारोबारी उनकी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी आरोपियों को सजा दिलाने मृतक केपड़ोसी की अहम भूमिका रही है।