कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल से सिक्योरिटी गार्ड की गिरकर हुई मौत, पत्नी ने कहा- झगड़े के बाद पति को फेंका गया
जेड स्क्वायर मॉल में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड बृज प्रताप यादव की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह 10:00 बजे मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।आरोप है कि मृतक की शर्ट की बटन टूटी हुई थी। झगड़े के बाद मृतक को फेंका गया है और यह हादसा नहीं हत्या है। थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।