कानपुर: गांधीनगर में घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
गांधीनगर में बुधवार सुबह 7:00 बजे नवनीत जायसवाल के घर में सबमर्सिबल पंप में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया ।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।थाना प्रभारी ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है कोई जनहानि नहीं हुई है।