जमुई: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कड़ी सुरक्षा के बीच बल्लोपुर पहुंचे पीएम, 6600 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास
Jamui, Jamui | Nov 15, 2024 बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी बल्लोपुर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होकर 6600 करोड़ रुपये के योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं पीएम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल थे।