हज़ारीबाग: मटवारी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी पूरी, हेलीकॉप्टर लैंडिंग का हुआ ट्रायल
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की स्थिति का जायजा लेने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जायेगा. इसके लिए ड्रोन से निगरानी की जायेगी. इसके अलावा सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे।