उचकागांव: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त किया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूटा लोगों का पसीना
बिहार सरकार की विकास योजनाओं के तहत उचकागांव प्रखंड मुख्यालय की सूरत बदलने वाली है। सरकार के निर्देशानुसार, प्रखंड मुख्यालय पर एक भव्य ‘मॉडल ब्लॉक भवन’ के निर्माण के लिए राशि का आवंटन कर दिया गया है. निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया के तहत पुराने प्रखंड कार्यालय भवन को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है.