मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 की बंगाली कॉलोनी में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, ग्रामीणों ने राहत व निकासी की मांग उठाई
मोहम्मदी, खीरी। पसगंवा विकासखंड के ग्राम मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 स्थित बंगाली कॉलोनी में लगातार हुई बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नहर की पटरी पर बसे इस गांव में कई स्थानों पर कमर तक पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के जल निकास की व्यवस्था नहर के नीचे से गुजरने वाले सात पाइपों (साइफन प्रणाली) के माध्यम से रंजीतपुर की ओर की गई है, लेकिन पाइपों में गंदगी और अवरोध जमा होने से पानी का बहाव अत्यंत धीमा हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी गांव में ही जमा हो रहा है।
जलभराव के चलते गांव में सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतु दिखाई देने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। दूषित पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि साइफन पाइपों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी सुचारु कराई जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।
Gaurav Kumar जिला DM Lakhimpur Kheri @cdokheri Lokendra Pratap Singh
DrVp Singh Romi Sahni Atul Rastogi
Laharpur, Sitapur | Sep 12, 2026