गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र में एक घर से कीमती जेवरात चोरी करने वाली नौकरानी व 2 अन्य को पुलिस ने रामपुर से किया गिरफ्तार
मालकिन के घर से कीमती जेवरात चोरी करने वाली सावित्री नाम की एक नौकरानी व उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते दिनों खोराबार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके घर से कीमती जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जब इस मामले की जांच पड़ताल की तो घर की नौकरानी उसके पति ने चोरी का जुर्म कुबूल किया।