गोरखपुर: फर्टिलाइजर कैम्पस में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
फर्टिलाइजर कैम्पस में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल का आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे से भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।सामूहिक विवाह के लिए 1000 जोड़ों का ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं।