गोरखपुर: पटरी संघ व्यापारियों ने नगर निगम गोरखपुर में उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
असंगठित कामगार कल्याण संघ गोरखपुर से जुड़े पटरी व्यवसाईयों ने नगर निगम पहुंचकर उप नगर आयुक्त निरंकार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों को एक बार फिर दोहराया, असंगठित कामगार कल्याण संघ पथ विक्रेता के जिलाध्यक्ष संदीप मद्धेशिया के नेतृत्व में पहुंचे पटरी विक्रेताओं ने उपनगर आयुक्त से मुलाकात किया और अपने मांग पत्र को उनके समक्ष रखा।