गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम हुआ शुरू, मिट्टी परीक्षण का कार्य जारी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू हो गया है। प्रथम चरण में मिट्टी परीक्षण का काम किया जा रहा है। 498 करोड़ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन का हुलिया बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनर्विकास का काम करने वाली संस्था ने अपना काम शुरू कर दिया है।