चूरू: चूरू से दिल्ली तक सफर होगा आसान, वंदे भारत एक्सप्रेस 25 सितंबर को दौड़ेगी पटरियों पर
Churu, Churu | Sep 20, 2025 चूरू के लोगों के लिए अब दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। बीकानेर- दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का रेलवे ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह अत्याधुनिक ट्रेन 25 सितंबर को बीकानेर से दिल्ली चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी।