वरला पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार! अनाज की बोरियों के पीछे छिपाकर रखा 1 क्विंटल 47 किलो अवैध गांजा जब्त, कीमत 32.34 लाख रुपये, 1 आरोपी गिरफ्तार 👮♂️🚨 गांजा
पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान के तहत बड़वानी एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में वरला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पांजरिया में दबिश देकर 147 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। 🧐📸
नशे की यह बड़ी खेप अनाज की बोरियों के पीछे 29 प्लास्टिक थैलियों में छिपाकर रखी गई थी। मौके से 21 वर्षीय आरोपी बदिया बारेला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका फरार चाचा शांतिलाल बारेला मुख्य आरोपी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर छोटी-बड़ी और सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝
#NimadDastakNews #Barwani #VarlaPolice #DrugBust #BarwaniPolice