दरभंगा: नगर निगम की ज़मीन पर चल रहे भारत पेट्रोल पंप के किराये पर सवाल, पार्षद ने जांच की मांग उठाई
दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नगर निगम की जमीन पर वर्षों से संचालित भारत पेट्रोल पंप अब सवालों के घेरे में आ गया है। वार्ड संख्या 44 के पार्षद राकेश रोशन चौधरी उर्फ बिट्टू जी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद ने बताया कि वे पहली बार जनता के मत से निर्वाचित हुए हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान हुई नगर निगम की बैठकों में इस पेट्रोल पंप के किराये या