नर्मदापुरम: कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएलसीसी की बैठक आयोजित, जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के रेवा कक्ष में विशेष डीएलसीसी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत हिमांशु जैन ने की। बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से बैंकों में सीएम हेल्पलाइन के एल-1 एवं एल-2 स्तर पर लंबित एवं अनअटेंडेड शिकायतों की समीक्षा की गई।