सीलमपुर: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 11 नवंबर से शुरू, अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधन : गोपाल राय
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 11 नवंबर से कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करेगी आम आदमी पार्टी,अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित. इन सम्मेलनों के जरिये सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जायेगी और चुनाव में प्रचंड जीत का टार्गेट दिया जायेगा. उन्होंने कहा एक बार फिर आप सरकार दिल्ली में बनेगी