सीलमपुर: वेलकम इलाके में मदद मांगने के बहाने दंपति ने 14 साल की किशोरी का किया अपहरण, पब्लिक ने दंपति की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी से मंगलवार रात गायब हुई 14 साल की किशोरी को क्षेत्र के लोगों ने ढूंढ निकाला. किशोरी को कॉलोनी के ही एक दम्पति ने अपने घर में किडनैप करके रखा था. पब्लिक ने दंपति की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है . पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.