राजधानी दिल्ली में चाकू बाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है . मंगलवार रात दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में 16 साल के लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर दो दर्जन से भी ज्यादा चाकू से वार किया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है .