भैया दूज के दिन खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार में गोली मारकर साढू की हत्या करने के आरोपी अली हसन उर्फ अजय वर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि कारोबारी झगड़े को लेकर हत्या हुई थी