डूंगला: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2: 15 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गुजरात बॉर्डर से गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत डूंगला थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में पांच माह से फरार 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद मेघवाल, निवासी देवली, डूंगला, पहचान छुपाकर उदयपुर व राजकोट में रह रहा था।