खड़गपुर: खाजेचक गांव में सड़क दुर्घटना में राजद नेता की मौत के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो वायरल
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव में आयोजित एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच के पीछे श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का बैनर लगा है, जबकि सामने बार बालाओं के डांस का दृश्य दिख रहा है।