नर्मदापुरम: वार्ड 8, 9 सहित अन्य वार्डों की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक निसार अहमद ने शुक्रवार को नगरपालिका नर्मदापुरम के वार्ड 8, 9, 12, 15 एवं 16 का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृष्णकांत सिंह परस्ते एवं सुनील राठौर उपस्थित रहे।