घोरावल: DM के नेतृत्व में सोनभद्र ने नया कीर्तिमान रचा, 7 दिनों में 80% लक्ष्य प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया
सोनभद्र में आगामी जुलाई माह से लागू होने वाली नई मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) के निर्धारण हेतु DM चर्चित गौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है DM के सतत अनुश्रवण, प्रभावी रणनीति एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप जनपद ने प्रदेश स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है शुक्रवार शाम 5 बजे सूचना वि