लखीसराय: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
लखीसराय। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार की दोपहर 12:15 पर जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम शैलेंद्र कुमार ने की। बैठक में एसडीओ प्रभाकर कुमार, साइबर डीएसपी, सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों के वरिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।