आगर: ग्राम चिपिया में ग्राहक बुलाने पर दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट
ग्राम चिपिया में दुकान पर ग्राहक बुलाने की बात को लेकर धर्मेंद्र पिता कालू सिंह सोंधिया उम्र 30 वर्ष के साथ गांव के ही प्रेम सिंह सोंधिया और ईश्वर सिंह सोंधिया ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 5:00 बजे प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।