इटावा: सदर क्षेत्र में सांसद आवास के बाहर धरने पर बैठे समाजसेवी, सांसद निधि के विकास कार्यों पर उठाए सवाल
Etawah, Etawah | Jul 26, 2026 आज रविवार को समाजसेवी एवं अधिवक्ता विकास रावत अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें थाने ले गयी। जिसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया। कल ही समाजसेवी द्वारा सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए उठाए गए थे।