तिलहर: बंथरा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी 37 वर्षीय कबल सिंह शनिवार रात अपनी पत्नी कुलविंदर कौर और दो बेटों के साथ सोए थे। रविवार सुबह जब उनकी पत्नी कुलविंदर कौर सोकर उठीं और घर के बाहर आईं, तो उन्होंने देखा कि उनके पति कबल सिंह जमीन पर पड़े थे। उनका एक हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ था। कुलविंदर कौर के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे।