सिंगोली: सिंगोली में दिगंबर जैन समुदाय ने भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
सिंगोली में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्थित विद्या सागर संत निलय पर गुरुवार को जैन समुदाय ने गुरु मां आर्यिका श्री प्रशममति माता जी, एवं आर्यिका उपशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान कस्बे में पहलीबार 44 मंडलीय विधान के साथ भगवान का अभिशेष किया गया।