बक्सर: पाण्डेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन, प्रशासनिक आदेश की उड़ रही धज्जियां
Buxar, Buxar | Jun 11, 2026 इटाढ़ी आरओबी के क्षतिग्रस्त होने और इटाढ़ी रेलवे फाटक के बंद रहने के बाद जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) अविनाश कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए पाण्डेय पट्टी रेलवे क्रॉसिंग से केवल छोटे वाहनों और यात्री बसों के आवागमन की अनुमति दी थी।