मेरठ: रोहटा थाना क्षेत्र में फल विक्रेता से ₹50,000 की रंगदारी मांगी गई, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
Meerut, Meerut | May 14, 2026 मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में परवेज़ नाम के फल विक्रेता को 50000 की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है थाना पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते बृहस्पतिवार को परवेज़ ने एसएसपी से मामले में कार्यवाही की मांग की है।