गोरखपुर: थार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, गुलरिहा पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया
गुलरिहा क्षेत्र के टिकरिया-बालापार मार्ग पर कोइलहिया चौराहे के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।मिली जानकारी के अनुसार बिसतौली निवासी रामभवन निषाद के पुत्र रवि निषाद घायल हुए हैं।